• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, July 30, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*लूट के मामले का खुलासा, रंगनाथनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 30, 2026
in कटनी
0
*लूट के मामले का खुलासा, रंगनाथनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
0
SHARES
15
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। थाना रंगनाथनगर पुलिस ने लूट एवं मारपीट के एक गंभीर प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एम्बुलेंस तथा लूटी गई नगदी बरामद की गई है।

दिनांक 16.04.2026 को फरियादी राजेन्द्र कोल निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड, थाना रंगनाथनगर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13.03.2026 को बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल उसे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से मछली मार्केट बरगवां ले गया, जहां शुभम पटेल, शक्ति सोनी एवं बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव मिले। सभी आरोपियों ने उसे एम्बुलेंस क्रमांक MP 21 ZG 6349 में जबरन बैठाकर पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज की तथा उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद आरोपियों ने फरियादी को दूसरे स्थान पर ले जाकर डंडों एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी छीन ली। घायल होने के कारण फरियादी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती रहा तथा स्वस्थ होने के उपरांत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

फरियादी की शिकायत पर थाना रंगनाथनगर में अपराध क्रमांक 311/2026 अंतर्गत धारा 296(बी), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरूणपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी* –
शक्ति सोनी पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वंशस्वरूप वार्ड, भूमिया टोला, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।

शुभम पटेल पिता रवि पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पठरा करहिया, थाना कुठला, जिला कटनी।

बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल पिता राकेश गौतेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी झर्राटिकुरिया, सुदर्शन बाल मंदिर के पास, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।

बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव पिता रामनारायण यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी बंधवा टोला, मदन मोहन चौबे वार्ड, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।

*जप्तशुदा सामग्री* – बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZB 2808

एम्बुलेंस क्रमांक MP 21 ZG 6349
नगदी ₹700

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

*सराहनीय भूमिका* – प्रकरण के सफल निराकरण में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक अरूणपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, अजय तिवारी, प्रमोद सिंह, महेन्द्र दुबे, असंत सिंह, रामनरेश शुक्ला तथा आरक्षक संतोष यादव, रमजान एवं संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 सरकारी मूंग में मिट्टी मिलाकर 28 करोड़ का खेल! कनकधारा वेयरहाउस में बड़ा खुलासा, 3 पर FIR  Narmadapuram

🚨 सरकारी मूंग में मिट्टी मिलाकर 28 करोड़ का खेल! कनकधारा वेयरहाउस में बड़ा खुलासा, 3 पर FIR Narmadapuram

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d