कटनी जिले रीठी सांदीपनि विद्यालय में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ विद्यालय परिवार और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई।
कार्यक्रम मैं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन और संस्कारों का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत किए। सभी बच्चों ने अपने गुरुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें पुष्प एवं तिलक अर्पित किया।
वही इस शुभ अवसर
पर जनपद पंचायत रीठी अध्यक्ष महोदया श्रीमती श्यामा बाई सिंह ठाकुर जनपद सदस्य रतिलाल रैदास, भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष चंदन सिंह, कमलेश पटेल एवं मंडल अध्यक्ष भरत पटेल, देवगांव अभिषेक राय, बेड़ी लाल चौधरी,एवम जनप्रतिनिधि और शाला परिवार उपस्थित होकर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया और सभी बच्चों को साइकिल वितरित की गई l जिससे छात्रों को साइकिल मिलते ही उनके चेहरे खेर उठे l
हरिशंकर बेन


