कालापीपल(बब्लू जायसवाल) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया,अभियान के अंतिम दिवस पर विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर महिला थाना शाजापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा नशामुक्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अभियान की शुरुआत से समापन तक जिलेभर में विभिन्न स्कूलों,कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए,विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणाम,उससे होने वाले सामाजिक,मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया,अभियान के दौरान जागरूकता रैलियां,शपथ ग्रहण,संवाद कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक,जनजागरूकता अभियान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों एवं युवाओं तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया,कार्यक्रम के दौरान मास्टरमाइंड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति एवं मानव तस्करी पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया,विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों,बचाव के उपायों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई,पुलिस अधीक्षक श्रीमती शुक्ला ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा मानव तस्करी जैसी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की,कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला,महिला थाना प्रभारी श्रीमती आशा सोलंकी,थाना प्रभारी लालघाटी अर्जुन मुजादले,कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला, रक्षित निरीक्षक श्रीमती सीमा मौर्य,सूबेदार श्रीमती दीपिका डाबर,एम.जी.स्कूल के प्राचार्य साइमन,डोडियासर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह,एनसीसी प्रशिक्षक माखनलाल धानुक, मास्टरमाइंड स्कूल के प्राचार्य दिलीप शर्मा, जानसाहस संस्था से संदीप अमताफ एवं सुश्री आरती सोलंकी, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय,वन स्टॉप सेंटर प्रभारी श्रीमती नेहा चौहान एवं उनकी टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे,शाजापुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि नशामुक्त,सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित या मानव तस्करी जैसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।


