*योगेश गजभिये पांढुरना*.ग्राम हरदोली में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम में उल्टी एवं दस्त के मरीज मिले हैं। आशा कार्यकर्ता ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर तिजारे को सुचना दी। सुचना प्राप्त होते ही चिकित्सा अधिकारी के द्वारा दल गठित किया गया। जिसमें श्रीमति वंदना पदमाकर एलएचव्ही, डॉ. प्रविण साहु सीएचओ, कृतिका चौधरी सीएचओ, सुशिला पवार एएनएम, दिलिप आसरे एमपीडब्ल्यु तथा आशा पर्यवेक्षक ललिता निकाजु व आशा कार्यकर्ता रेखा उईके सभी दल प्रातः 10:00 बजे ग्राम हरदोली में जाकर घर-घर सर्वे कार्य किया गया। ग्राम में 565 जनसंख्या पर 134 मकानों का सर्वे किया गया, सर्वे के दौरान 40 बुखार, दस्त एवं अन्य मरीज का उपचार त्वरित किया गया। ग्राम में संध्या धोटे उम्र 45 वर्ष तथा बाली खवसे उम्र 35 वर्ष को एम्बुलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल पांढुर्णा में लाकर भर्ती कराया गया। भर्ती मरीज तथा ग्रान की स्थिति सामान्य हैं।
स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामवासियों को भोजन अच्छे से पकाकर, पानी उबालकर पीने, सब्जियों को धोकर पकाने तथा आस-पास साफ-सफाई रखने की समझाईस दी गई। आवश्यकता पढने पर तुरन्त सुचना सिविल अस्पताल पांढुर्णा में दिये जाने की भी बात कही गई।
ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम में नल जल का पानी ग्रामवासियों द्वारा पिया जाता हैं, किन्तु ग्राम में कुएँ का पानी नल जल में मिलने के कारण संक्रमण की स्थिति पैदा हुई हैं। पानी के संक्रमण संबंधी सुचना पीएचई विभाग को दी जा चुकी हैं।


