• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, July 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, किसान भाईयों से 4 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

by Manish Gautam Chiefeditor
July 28, 2026
in कटनी
0
अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, किसान भाईयों से 4 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने एवं खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

*इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान*

योजना के अंतर्गत हैपी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर, सीड ट्रीटिंग ड्रम तथा जीरो टिल सीडकम-फर्टिलाइजर ड्रिल जैसे आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। ये यंत्र किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन देने में सहायक होंगे।

*कृषि यंत्रों के प्रमुख लाभ*

हैपी सीडर के माध्यम से किसान नरवाई जलाए बिना सीधे बुवाई कर सकते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी की नमी भी बनी रहती है। वहीं क्लीनर कम ग्रेडर अनाज की सफाई और गुणवत्ता के अनुसार छंटाई कर बेहतर बाजार मूल्य दिलाने में मदद करता है।

सीड ट्रीटिंग ड्रम बीजों को रोगों से सुरक्षित रखने में उपयोगी है, जबकि जीरो टिल ड्रिल बिना जुताई के बीज और खाद की एक साथ बुवाई कर समय और डीजल की बचत सुनिश्चित करता है।

*निर्धारित डिमांड ड्राफ्ट राशि*

आवेदन करते समय किसानों को अपने बैंक खाते से निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा, जो सहायक कृषि यंत्री, कटनी के नाम से बनाया जाएगा। हैपी सीडर के लिए 5 हजार 250 रूपये, स्मार्ट सीडर के लिए 4 हजार 550 रूपये, क्लीनर कम ग्रेडर के लिए 6 हजार 350 रूपये, सीड ट्रीटिंग ड्रम के लिए 2 हजार 200 रूपये तथा जीरो टिल सीडकम-फर्टिलाइजर ड्रिल के लिए 3 हजार 550 रूपये की डीडी निर्धारित की गई है।

*आवश्यक दस्तावेज*

आवेदन के साथ खतौनी (B-1/खसरा), आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, एससी/एसटी कृषकों के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा ट्रैक्टर चालित यंत्रों हेतु ट्रैक्टर आरसी संलग्न करना अनिवार्य होगा।

*ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया*

इच्छुक किसान विभाग के अधिकृत पोर्टल farmer.mpdage.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक कृषि यंत्री कृति पाण्‍डेय ने किसानों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त* निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई 

*अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त* निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d