*योगेश गजभिये पांढुरना*.तेली समाज संगठन एवं ब्राइट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, तिगांव के संयुक्त तत्वावधान में मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद से उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नत हुए श्री मोहनलाल गुप्ता के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उपस्थित समाजजनों एवं विद्यालय परिवार ने श्री मोहनलाल गुप्ता का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भावराव वानोडे, तुकाराम वानोडे, आनंद शेन्डे, संजय कालंबे, राजेश वानोडे, एकनाथ बरड़े एवं गौरव बावनकर सहित तेली समाज संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। साथ ही ब्राइट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने भी समारोह में सहभागिता कर श्री मोहनलाल गुप्ता का सम्मान किया।


