पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में उपद्रव करने वाले एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में चौकी निवार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विवरण – आरोपी मोहन डुमार पिता भोला डुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बड़खेरा, थाना माधवनगर द्वारा एक ऑटो चालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए उसके साथ मारपीट एवं उपद्रव किया गया। घटना की सूचना पर चौकी निवार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 691/2026 धारा 296(बी), 119(1), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
*सराहनीय भूमिका*
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव (क्रमांक 76) एवं आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


