• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, July 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*पुरैनी ट्रांसपोर्ट नगर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने शेष भूखंडों की द्वितीय निविदा आमंत्रित* *’एक ही स्थल पर पेट्रोल पम्प, धर्मकांटा, ढाबा के लिए भी भूखंड उपलब्ध*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 26, 2026
in कटनी
0
*पुरैनी ट्रांसपोर्ट नगर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने शेष भूखंडों की द्वितीय निविदा आमंत्रित*  *’एक ही स्थल पर पेट्रोल पम्प, धर्मकांटा, ढाबा के लिए भी भूखंड उपलब्ध*
0
SHARES
47
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा ग्राम पुरैनी में नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को शिफ्ट करने के किए जा रहे प्रयासों को गति प्रदान कर ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ में शेष बचे भूखंडों की नीलामी के लिए द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई है। ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव कम होगा।

*पहली निविदा में दिखा उत्साह*

नगर निगम प्रशासन द्वारा अचल संपत्ति अंतरण नियमों के तहत जारी प्रथम निविदा में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली । कुल 54 प्रतिभागियों ने निविदा में भाग लिया। इसमें 4×6 मीटर आकार के भूखंड के लिए 49 और 12×15 मीटर के भूखंड के लिए 5 प्रतिभागियों ने आवेदन किया।

*शेष भूखंडों के लिए निविदा की अंतिम तिथि 6 अगस्त*

ट्रांसपोर्ट नगर के शेष भूखंडों को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा द्वितीय निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। ताकि अधिक से अधिक पात्र ट्रांसपोर्ट व्यवसाई इस योजना का लाभ ले सकें। इच्छुक एवं पात्र निविदाकार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार www.mptenders.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निविदा में भाग ले सकते हैं। निविदा में सहभागिता की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 है। ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा मौके पर भूखंड निरीक्षण हेतु नगर निगम उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी मोबाइल नंबर 9981379995 पर रोजाना दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।

*छोटी दुकान से बड़े गोदाम तक, पेट्रोल पम्प-धर्मकांटा भी*

पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में विभिन्न श्रेणियों के भूखंड उपलब्ध हैं जिसमें 15×30 वर्ग मीटर के 27 भूखंड – बड़े गोदाम, कार्यालय के लिए तथा 6×15 वर्ग मीटर के 6 भूखंड उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त परिसर में व्यवसायियों और ड्राइवरों की सुविधा के लिए पेट्रोल पम्प, धर्मकांटा एवं ढाबा हेतु भी विशेष रूप से 3 भूखंडों का प्रावधान किया गया है। पूरे परिसर में सड़क, बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध है।

*ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी शहर की तस्वीर*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि नगर निगम की ट्रांसपोर्ट नगर योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के विभिन्न हिस्सों में फैले ट्रांसपोर्ट कार्यालयों, गोदामों और भारी वाहनों की पार्किंग को एक सुनियोजित स्थान पर लाना है। इससे न केवल शहर के मुख्य मार्गों पर जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि व्यवसायियों को भी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।
निगम प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर ट्रांसपोर्ट नगर योजना से जुड़ें और कटनी को व्यापार एवं यातायात के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में “हरित भारत अभियान” का शुभारंभ, स्काउट-गाइड ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कटनी में “हरित भारत अभियान” का शुभारंभ, स्काउट-गाइड ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d