*योगेश गजभिये पांढुरना*.नगरीय निकाय एवं आवास विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित अमृत हरित अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पांढुर्णा द्वारा जनभागीदारी पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा की प्राचार्या डॉ. शहनाज खान के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद पांढुर्णा के अध्यक्ष संदीप घाटोडे़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड उपस्थित रहे। इस अवसर पर उज्ज्वल सिंह चौहान, प्रकाश (बंटी) छांगाणी, महेंद्र घोड़े, प्रदीप जुननकर, उमेश उरकड़े, दुर्गेश उईके, पंकज नाईक तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले भी मौजूद रहीं।
महाविद्यालय की ओर से विवेक बेलिया, डॉ. हर्षलता सोनटक्के, डॉ. लखनलाल राऊत, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी गणेश कुमार तुमडाम एवं भोजराज कराले सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों रोहन वटके, हेमराज कोकोड़े, रोहित पंद्राम, पवन उईके, कुमारी सोनम गिरारे, हर्षाली भद्रे, पूजा मोहोबे, आरती मोहोबे, नंदिनी कुमरे, पूनम मोहोबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।


