• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, July 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*गुरु पूर्णिमा पर जामसांवली धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 25, 2026
in पढुरंना
0
*गुरु पूर्णिमा पर जामसांवली धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब*
0
SHARES
11
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने ट्रस्ट एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सौंपे दायित्व*

*योगेश गजभिये पांढुरना*.चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर हनुमान लोक संस्थान में आगामी 28 व 29 जुलाई को दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार मंदिर संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष डवरे, सचिव टीकाराम कारोकार, ट्रस्टी संदीप मोहोड, मनोहर शेलकी, अजय धवले, अपर कलेक्टर ज्योति ठाकुर, एएसपी मनकामना प्रसाद, मेघा शर्मा, अलका इक्का, एसडीओपी प्रियंका पांडे, ब्रजेश भार्गव, प्रियांक मिश्रा, प्रेक्षा पाठक संस्थान के सीईओ वीरेंद्र भट्ट सहित प्रशासनिक अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान जामसांवली मंदिर परिसर में दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना को देखते हुए सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं ट्रस्ट समिति की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा पर गहन चर्चा की गई।
वही ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दर्शन कतार प्रबंधन, गर्भगृह व्यवस्था, श्री मूर्ति पूजा की सुचारू प्रक्रिया, परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा व्यवस्थित पार्किंग पर चर्चा कर जिम्मेदारियाँ सौंपीं गई, ताकि दो दिवसीय उत्सव धार्मिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
व्यवस्थाओं की कलेक्टर एवं एसपी करेंगे मॉनिटरिंग
जामसांवली धाम परिसर में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव की व्यवस्थाओं का दायित्व ट्रस्ट एवं प्रशासन के संयुक्त स्तर पर रहेगा। सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार करेंगे, ताकि लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभाग प्रमुखों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।
गुरु का आशीर्वाद पाने आते हैं भक्त
हमारे सनातन धर्म में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। इसीलिए हजारो वर्ष पुराणी परंपरा को हर भक्त निभाता हैं | प्रतिवर्ष जामसांवली धाम में लाखों भक्तो का मेला यहाँ पर लगता हैं। यहाँ भक्तजन श्री हनुमानजी को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं, और उनसे सुख-समृद्धि, कल्याण एवं जीवन मार्गदर्शन का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह पावन अवसर भक्तो को अपने आराध्य एवं गुरु के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर देता है।
दूसरी और मंदिर संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है, ताकि गुरु पूर्णिमा के इस पवित्र पर्व को भक्तिमय तथा सुचारू वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना*

*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d