• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, July 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर तिवारी का सख्त आदेश! कचरा नियम तोड़े तो लगेगा भारी जुर्माना

by Manish Gautam Chiefeditor
July 24, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर तिवारी का सख्त आदेश! कचरा नियम तोड़े तो लगेगा भारी जुर्माना
0
SHARES
106
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा है कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल कटनी का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

          शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के विशेष प्रकोष्ठ की बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी ने नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, होटल, अस्पताल, औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कचरा प्रबंधन को केवल सफाई व्यवस्था न समझें, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े दायित्व के रूप में लें।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वायकर मौजूद रहे।

कचरे का पृथक्करण हर हाल में सुनिश्चित करें

          कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक संस्था, प्रतिष्ठान एवं निकाय में गीले, सूखे, सेनेटरी एवं विशेष श्रेणी के अपशिष्ट का स्रोत पर ही शत-प्रतिशत पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना पृथक्करण के कचरा संग्रहण या परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बल्क वेस्ट जनरेटर होंगे चिन्हित, पोर्टल पर अनिवार्य पंजीयन

          कलेक्टर श्री तिवारी ने ने सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) का चिन्हांकन कर उनका शीघ्र पंजीयन कराया जाए। होटल, अस्पताल, औद्योगिक इकाइयां, शैक्षणिक संस्थान, मॉल, मैरिज गार्डन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा बड़े आवासीय परिसरों को नियमों के दायरे में लाकर उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

कचरा फैलाने वालों पर मौके पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर श्री तिवारी ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई नियमित रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट खत्म करने का अभियान

          कलेक्टर ने सभी निकायों को निर्देश दिए कि जिले के सभी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) और सेनेटरी वेस्ट स्थलों की मैपिंग कर समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से उन्हें समाप्त किया जाए। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ कटनी

          कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, स्थानीय निकाय, उद्योग, होटल, अस्पताल और आम नागरिक मिलकर ही स्वच्छ, कटनी का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी निकायों को वार्ड एवं स्थानीय स्तर पर समितियों का शीघ्र गठन कर नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          बैठक में एसडीएम श्री प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, उद्योग, होटल, अस्पताल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
CEO जिला पंचायत के संलग्निकरण आदेश को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर ने किया निरस्त…..

CEO जिला पंचायत के संलग्निकरण आदेश को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर ने किया निरस्त.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d