कटनी – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कटनी जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मथुरा-वृंदावन की तीर्थ यात्रा कराने के लिए 25 जुलाई को कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी रवाना होगी। इस यात्रा के लिए जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है।
जिला प्रशासन ने चयनित तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वे 25 जुलाई को निर्धारित समय पर अपने स्वयं के साधनों से कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंचें, ताकि समय पर उनकी उपस्थिति दर्ज कर यात्रा की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा सकें और विशेष ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना हो सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीर्थयात्री 25 जुलाई को कटनी मुड़वारा से शाम 6 बजे ट्रेन नंबर 08813 से रवाना होकर मथुरा-वृंदावन के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे और 28 जुलाई कों सुबह 8:15 बजे ट्रेन नंबर 08814 से वापस कटनी मुड़वारा लौटेंगे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

