कालापीपल (शाजापुर)। विप्र सेना कालापीपल द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कर्मचारी कॉलोनी एवं ककरिया गांव में वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद श्री गोपाल गौशाला पहुंचकर गौपूजन किया गया तथा गौवंश के लिए पशु आहार का वितरण किया गया।
विप्र सेना के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने स्थानीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही मुक्तिधाम की देखरेख करने वाले बुजुर्गों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विप्र सेना शाजापुर के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति एवं युवा महिला मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा और समाजसेवा का संकल्प लेते हुए विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजजनों ने वृक्षारोपण, गौपूजन, पशु आहार वितरण और फल वितरण जैसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस संबंध में जानकारी शशिकांत शर्मा (नागदा), मीडिया प्रभारी, ब्राह्मण समाज युवा विंग, जन समस्या निवारण संस्थान उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता ने दी।
संवाददाता : नागदा, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश)।


