*उप पुलिस महानिरीक्षक जोन छिन्दवाड़ा *श्री राकेश सिंह* द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम छिन्दवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक *श्री अजय पांडे* व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री आशीष खरे* तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों की उपस्थिति में जिले में घटित गंभीर / चिन्हित अपराधों की विस्तृत चर्चा कर उनके निराकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों / चालानों का शीघ्र निराकरण करने एवं लंबित सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतें तथा अन्य शिकायतों का समयावधि में निराकरण व थानों में संचालित सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत ऑनलाईन कार्य प्रणाली जैसे इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रकरणों की विवेचना में आने वाली समस्याओं के निवारण के मुद्दे पर विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए समस्त अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने एवं आगामी त्यौहारों व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही व पीड़ितों के साथ कुशलतापूर्वक व्यवहार करने के संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
आयोजित बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमती भारती जाट, अमरवाड़ा श्रीमती कल्याणी बरकडे, जुनारदेव श्रीमति सोनम पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री सुनील बरकडे, यातायात डीएसपी श्री रामेश्वर चौबे, समस्त थाना प्रभारी, थाना प्रभारी यातायात (सूबेदार) लोहित शेंडे, पुलिस लाईन सूबेदार कमला कुशवाहा, कंट्रोल रुम प्रभारी डी.एस. शेंडे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुये।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


