• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सड़क किनारे लगी कलेक्टर की पाठशाला! बच्चों से ABCD और पहाड़ा सुनकर दिए गिफ्ट | Katni खदान से लौटते वक्त रुके कलेक्टर आशीष तिवारी, बच्चों के बीच बिताए यादगार पल

by Manish Gautam Chiefeditor
July 22, 2026
in कटनी
0
सड़क किनारे लगी कलेक्टर की पाठशाला! बच्चों से ABCD और पहाड़ा सुनकर दिए गिफ्ट | Katni खदान से लौटते वक्त रुके कलेक्टर आशीष तिवारी, बच्चों के बीच बिताए यादगार पल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*कटनी (22 जुलाई) -* प्रशासनिक दायित्वों के बीच भी बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी स्‍लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम निमास स्थित मार्बल खदान का निरीक्षण कर बुधवार को वापस लौटते समय छोटे कछारगांव में स्‍कूल की छुटटी के बाद घर जाते दिखे छात्रों के पास कलेक्‍टर ने अपने वाहन रूकवाया और छात्र-छात्राओं से पढाई लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। कुछ ही देर में यह मुलाकात स्‍कूलीं छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन गई और आसपास मौजूद ग्रामीण भी इस दृश्य को देखकर प्रभावित हुए।

*निमास और कछार के विद्यार्थियों से की चर्चा*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260722-WA0072.mp4

संवाद के दौरान बच्‍चों ने बताया कि वे निमास माध्यमिक शाला तथा कछार गांव की प्राथमिक शाला के विद्यार्थी हैं। कलेक्टर श्री तिवारी ने उनसे पढ़ाई, विद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्‍त की । कलेक्‍टर ने सातवीं की छात्रा महिमा ठाकुर से दो और चार का पहाडा सुना और महिमा को कॉपी और पेन उपहार में दिया। इसी प्रकार कक्षा 2 के छात्र प्रिंस ठाकुर द्वारा पूरी एबीसीडी सुनाने पर खुश होकर कलेक्‍टर ने प्रिंस को पेन का उपहार दिया कलेक्‍टर इन्‍हीं मे से सातवीं की छात्रा रागिनी ठाकुर से साथ स्‍कूल जाने वाले उसके भाई शिवराज का नाम स्‍कूल में लिखवाने कलेक्‍टर ने छात्रा को प्रेरित किया।

*गणित के सवालों का छात्रा ने दिया आत्मविश्वास से जवाब*

बातचीत के दौरान शा.मा.शाला निमास की छात्रा महिमा ठाकुर से कलेक्टर श्री तिवारी ने गणित के कुछ सवाल पूछे। छात्रा ने बिना किसी झिझक के सभी प्रश्नों के उत्तर आत्मविश्वास और निडरता के साथ दिए। कलेक्टर ने छात्रा की सराहना करते हुए अन्य बच्चों को भी इसी तरह मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

 

*नन्‍हें शिवराज की मासूमियत ने बिखेरी मुस्‍कान*

बातचीत के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने नन्‍हें शिवराज से भी कुछ सहज प्रश्‍न पूछें जिसका उसने मजाकिया अंदाज में उत्‍तर दिया जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी व वहॉं उपस्थित अधिकारियों ने खूब आनंद लिया। कलेक्‍टर ने शिवराज की बहन को बताया कि स्कूल जाने पर शिवराज को निःशुल्क ड्रेस, पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उसकी शिक्षा और भविष्य दोनों मजबूत होंगे।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएस श्लोक वाईकर, एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित और महाप्रबंधक उद्योग ज्‍योति सिंह भी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डाक विभाग को निजीकरण से बचाने और कर्मचारियों के शोषण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू हुआ कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कार्य किया

डाक विभाग को निजीकरण से बचाने और कर्मचारियों के शोषण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू हुआ कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कार्य किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.