• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री तिवारी ने खाद्य विभाग में किया कार्य विभाजन, अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

by Manish Gautam Chiefeditor
July 21, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर श्री तिवारी ने खाद्य विभाग में किया कार्य विभाजन, अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां
0
SHARES
43
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खाद्य विभाग के कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य शाखा में सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के बीच नवीन कार्यविभाजन किया गया है। अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों तथा पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी श्री रविकांत ठाकुर ने कलेक्टर के अनुमोदन से नवीन आदेश जारी किए हैं।

नए आदेश के तहत अधिकारियों को उनके अनुभव और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यों के संचालन में तेजी आएगी तथा आमजन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा।

*इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां*

सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र बर्मन को विजयराघवगढ़ क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वे विधानसभा प्रश्नों से संबंधित कार्य, न्यायालयीन प्रकरणों में पक्ष समर्थन, सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकरण, प्रथम एवं द्वितीय मंगलवार की जनसुनवाई तथा अन्य कार्यालयीन कार्यों का दायित्व निभाएंगे।

सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी को बहोरीबंद क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सीएम हेल्पलाइन के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही वे उपार्जन संबंधी कार्य, तृतीय एवं चतुर्थ मंगलवार की जनसुनवाई तथा शासकीय वितरण प्रणाली, सांझा चूल्हा, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार को कटनी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में एम-रेशन मित्र,एईपीडीएस,एससीएम तथा उपार्जन पोर्टल से जुड़े तकनीकी कार्यों के संपादन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री नागेश्वर श्रीवास को बड़वारा एवं बरही, कु. वंदना जैन को ढीमरखेड़ा तथा कु. प्रियंका सोनी को रीठी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के साथ समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य शासकीय दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

*जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन में होगा कार्य संचालन*

जारी आदेशानुसार सभी सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के सतत मार्गदर्शन एवं समन्वय में कार्य करेंगे। उद्देश्य यह है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण, उपार्जन एवं जनहित से जुड़े सभी कार्यों का सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पदोन्नति नई जिम्मेदारियों के साथ जनसेवा का अवसर – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी

पदोन्नति नई जिम्मेदारियों के साथ जनसेवा का अवसर - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d