• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति* *नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 21, 2026
in कटनी
0
*बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति*  *नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी*
0
SHARES
115
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  (21 जुलाई) – नगर में अवैध कॉलोनी विकसित कर शासन के नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है।

इसी कड़ी में निगम प्रशासन द्वारा अवैध प्लाटिंग एवं अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मंगलवार को नगर के दो स्थलों बिरसा मुंण्डा वार्ड स्थित कुठला एव रफी अहमद किदवई वार्ड में निगम के संयुक्त अमले ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मौके पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी की रोड़ बाउन्ड्रीवाल आदि संरचनाओं को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करनें की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह, क्षेत्रीय उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, जे.पी.सिंह बघेल अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण अमले एवं अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

*ध्वस्त की गई संरचना*

कालोनी सेल प्रभारी एवं कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह ने बताया कि नगर के कुठला स्थित बिरसा मुंण्डा वार्ड के खसरा क्रमांक 295/1 पर श्री प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा 1 हेक्टेयर भूमि पर तथा रफी अहमद किदवई वार्ड के खसरा क्रमांक 557/3 पर श्री शुभम माली द्वारा 0.786 हेक्टेयर भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति एवं निगम की स्वीकृति के कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। पूर्व में शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों को निर्माण कार्य न करने संबंधी नोटिस जारी किया गया था। चेतावनी की अवहेलना कर कार्य जारी रखने पर मंगलवार को पहुंचे निगम अमले ने मौके पर निर्मित हो रहीं सभी अवैध संरचनाओं को जेसीबी के माध्यम से हटाकर भूमि को यथास्थिति में लाने की कार्रवाई की गई।

*निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश*

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों को चेतावनी दी है कि शासकीय भूमि एवं बिना अनुमति वाली निजी भूमि पर प्लाटिंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

*नागरिकों के लिए सतर्कता का संदेश*

निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता, लेआउट स्वीकृति एवं निगम से प्राप्त अनुमति की जांच अवश्य कर लें। अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने पर भविष्य में न केवल निर्माण पर रोक लगेगी, बल्कि आपका निवेश भी डूब सकता है। ऐसे प्रकरणों में निगम द्वारा कोई राहत प्रदान नहीं की जाएगी। नगर को व्यवस्थित एवं नियोजित रूप से विकसित करने के लिए निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया।*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d