रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । भोपाल तिराहे प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात डायल 112 की टीम ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर नर्मदा नदी में कूद रहे युवक की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर उसे बचाया। इस दौरान थोड़ा भी विलंब होता तो बड़ी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के संबंध में 112 डायल में ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि जैसे ही उन्हें पॉइंट पर सूचना मिली, एफआरबी 18 भोपाल पॉइंट से तत्काल नर्मदा नदी पुल पर पहुंचे और नदी में कूदने की तैयारी कर रहे युवक को रेलिंग से तत्काल खींच कर जान बचाई। पीड़ित युवक मिथिलेश गौर पिता छगनलाल निवासी बामनगांव ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा था। फिलहाल एफआरवीं 18 द्वारा इवेंट के माध्यम से बचाए जाने पर पुलिस टीम की नागरिक प्रशंसा कर रहे हैं। वही सिटी कोतवाली थाना लाकर मिथिलेश गौर को उनके परिजनों को सौंपकर समझाइश दी गई। वही डायल 112 के जवानों के द्वारा किए गए परोपकार के कार्य की बड़ी सराहना हो रही है।


