*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को आबकारी वृत्त पांढुरना की टीम द्वारा ग्राम घोघरी में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के समीप हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के उद्देश्य से पन्नियों एवं ड्रमों में संग्रहित लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का आवश्यक सैंपल लेकर शेष लाहन को निर्मूल्य होने के कारण नियमानुसार मौके पर ही नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत 2 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आबकारी आरक्षक मुकेश रहांगडाले की सक्रिय भूमिका रही।


