नशे से दूरी है जरूरी 2.0*” अभियान के अंतर्गत केरल से बाइक द्वारा संपूर्ण भारत की यात्रा कर नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चला रहीं सायनी द राइडर कटनी जिले पहुँचीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने सायनी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके इस प्रेरणादायी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने की दिशा में उनका यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणास्पद है।
सायनी ने आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि जिस प्रकार बाइक का एक्सीलरेटर बढ़ाने पर उसकी गति तेज हो जाती है, उसी प्रकार नशा करने के बाद व्यक्ति का शरीर और दिमाग अनियंत्रित हो जाता है। लेकिन जैसे वाहन को सुरक्षित चलाने के लिए ब्रेक आवश्यक होता है, वैसे ही नशा व्यक्ति के जीवन से नियंत्रण, विवेक और संतुलन छीन लेता है। अंततः उसका जीवन शून्य की ओर बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहना चाहिए।


