50 हजारी तोते की घरवापिसी ! UP- आगरा का ईनामी तोता माऊ घर लौट आया है. जिस तोते को शहर भर में लाखों के होर्डिग्स लगाकर ढूंढा गया वह खुद व खुद घर ढूंढकर लौट आया. इस दौरान माऊ के पापा वकील सुनील कुमार सिंह और पूरा परिवार काफी परेशान रहा. बहुत से लोगों ने देशी तोता पकड़ाकर 50 हजार का ईनाम भी ऐंठना चाहा लेकिन माऊ के वक्त रहते लौट आने से परिवार की मुश्किलें कम हो गयी है. पूरा परिवार माऊ को मिलकर खुश है.