• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 29, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी: माता शबरी कन्या शिक्षा परिषद में फूड पॉइजनिंग की आशंका, 20+ छात्राएं अस्पताल पहुंचीं

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2026
in कटनी
0
कटनी: माता शबरी कन्या शिक्षा परिषद में फूड पॉइजनिंग की आशंका, 20+ छात्राएं अस्पताल पहुंचीं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले के सरस्वाही स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा परिषद में दूषित भोजन और पानी के सेवन से 20 से अधिक छात्राओं के बीमार होने का मामला सामने आया है। शनिवार से शुरू हुआ यह सिलसिला रविवार तक जारी रहा, जिससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। एक छात्रा की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द
बीमार छात्राओं ने सांस लेने में तकलीफ और सीने में गंभीर दर्द की शिकायत की है। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हॉस्टल की रसोई और पानी के स्रोत के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। प्रबंधन की लापरवाही पर भड़के परिजन
घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण स्कूल परिसर के बाहर जमा हो गए हैं। अरविंद सिंह टेकाम जय सूर्यवंशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने हॉस्टल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि छात्रावास में लंबे समय से साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हमेशा अनदेखी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती और छात्राएं स्वस्थ नहीं हो जातीं, उनका धरना जारी रहेगा।
प्रशासन ने लिया संज्ञान, पुलिस बल तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अपर जिला पंचायत सीईओ समेत शिक्षा और खाद्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि छात्राओं का समुचित इलाज उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही, जांच रिपोर्ट आने के बाद छात्रावास प्रबंधन या जिम्मेदार वेंडर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मारपीट मामले में महिला सरपंच समेत आठ आरोपी जेल भेजे गए*

*मारपीट मामले में महिला सरपंच समेत आठ आरोपी जेल भेजे गए*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.