• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*गौसेवा और संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अमीरगंज कांजी हाउस में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2026
in कटनी
0
*गौसेवा और संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अमीरगंज कांजी हाउस में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*गौपूजन के साथ महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन*

*गौसेवा हमारी संस्कृति का आधार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी— महापौर श्रीमती सूरी*

कटनी (18 जुलाई)- निराश्रित गौवंश एवं नंदियों की सुरक्षा, संरक्षण तथा उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में नगर पालिक निगम द्वारा आवश्यक पहल करते हुए रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत अमीरगंज स्थित कांजी हाउस में प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन शुक्रवार को आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद विनोद भुट्टू यादव सहित जनप्रतिनिधियों तथा गौ संरक्षकों द्वारा गौपूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद सुखदेव चौधरी, गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा,गौ संरक्षक करण मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

*शेड, बाउंड्री वॉल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का होगा विस्तार*

भूमिपूजन के पश्चात महापौर श्रीमती सूरी ने कांजी हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेड, बाउंड्री वॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांजी हाउस में आने वाले प्रत्येक निराश्रित गौवंश को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निराश्रित गौवंश की सुरक्षा केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज का नैतिक कर्तव्य है। नगर निगम लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे कांजी हाउस में शेड, बाउंड्री वॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित कर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। यहां किए जा रहे विकास कार्य गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

क्षेत्रीय पार्षद विनोद भुट्टू यादव ने कहा कि नागरिकों की लंबे समय से यह अपेक्षा थी कि कांजी हाउस की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए। आज प्रारंभ हुए विकास कार्यों से यहां गौवंश को सुरक्षित वातावरण मिलेगा तथा व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*चौकी सिंगोडी (अमरवाडा) पुलिस द्वारा नेहरिया अंडरग्राउंड कोल माइंस में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम किया गया*

*चौकी सिंगोडी (अमरवाडा) पुलिस द्वारा नेहरिया अंडरग्राउंड कोल माइंस में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम किया गया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.