• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, July 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली 59.41 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 17, 2026
in कटनी
0
*राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली 59.41 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात*
0
SHARES
17
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*महापौर,क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से हुआ भूमिपूजन*

*रचना नगर में सी.सी. नाली निर्माण एवं अहमद नगर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ*

कटनी, 16 जुलाई। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक-5 में लगभग 59.41 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्री उमेंद्र अहिरवार सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से भूमिपूजन कराया गया।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय नागरिकों कि मौजूदगी रही।

*इन विकास कार्यो से वार्ड नागरिकों मिलेगा सीधा लाभ*

विकास कार्यों में राममनोहर लोहिया वार्ड अंतर्गत लगभग 46.41 लाख रुपये की लागत से शिशिर गुप्ता के मकान से हनुमान मंदिर तक सी.सी. नाली निर्माण कार्य, रचना नगर में सी.सी. नाली निर्माण कार्य किया जाएगा वहीं अहमद नगर में लगभग 13 लाख रुपये की लागत से आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, वहीं आंगनवाड़ी भवन बनने से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

*विकास के साथ जनसेवा का संकल्प : महापौर श्रीमती सूरी*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि शहर का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े, इसके लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने भावुक शब्दों में कहा, “पद आज है, कल नहीं रहेगा, लेकिन जनता की सेवा का मेरा संकल्प सदैव अटूट रहेगा। मैं राजनीति में किसी पद के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से आई हूं। शुरुआत से ही जनता की सेविका के रूप में कार्य करती आई हूं और आगे भी बिना किसी भेदभाव के पूरे समर्पण, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ शहरवासियों की सेवा करती रहूंगी। जनता का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, जो मुझे निरंतर विकास और सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

क्षेत्रीय पार्षद श्री उमेंद्र अहिरवार ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए इन विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड के विकास के लिए आगे भी इसी प्रकार निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

*मातृशक्तियों ने विकास कार्यों पर व्यक्त किया हर्ष,जताया आभार*

इस दौरान वार्ड की मातृशक्तियों ने महापौर श्रीमती सूरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने वार्ड में प्रारंभ हुए विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवश्यकताएं पूरी होंगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। महापौर ने भी सभी महिलाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए उन्हें नगर के विकास, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की अपेक्षा जताई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी जींद से रचा इतिहास

भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी जींद से रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d