• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, July 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जन-जन तक पहुंचा रहे विकास की बात, सरकार की जनभागीदारी को दे रहे मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

by Manish Gautam Chiefeditor
July 18, 2026
in top
0
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जन-जन तक पहुंचा रहे विकास की बात, सरकार की जनभागीदारी को दे रहे मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
0
SHARES
55
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल परियोजना स्थल पर आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संवाद कार्यक्रम में कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स समाज और सरकार के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन गए हैं। वे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर सरकार की कार्यशक्ति को और अधिक मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन सरकार की संकल्प शक्ति, इंजीनियरिंग तकनीक और श्रमिकों की मेहनत का प्रतीक है। स्लीमनाबाद टनल का निर्माण अनेक चुनौतियों के बीच पूरा हुआ। विंध्य क्षेत्र की भौगोलिक विविधताओं को समझते हुए कार्य किया गया। कई बार मशीनों और तकनीकी संसाधनों से जुड़ी कठिनाइयां भी सामने आईं, लेकिन सभी चुनौतियों को पार करते हुए विंध्य क्षेत्र तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में वृद्धि होगी। साथ ही यह क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े श्रमिकों और इंजीनियरों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य किसी चमत्कार से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्पों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। मध्यप्रदेश तेज गति से विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। यह परियोजना पर्यावरण को न्यूनतम प्रभावित करते हुए गुरुत्वाकर्षण आधारित प्रणाली से कम लागत में अधिक लाभ पहुंचाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अब पलायन की आवश्यकता नहीं होगी। पर्याप्त जल उपलब्ध होने से कृषि, उद्योग और समृद्धि की नई संभावनाएं विकसित होंगी।

——————

(Soft ventilation)

मुख्यमंत्री ने स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूर्ण होने का दिया संदेश, पौधे भी रोपे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल परियोजना का निरीक्षण कर टनल बोरिंग मशीन के कार्य की प्रतीकात्मक समाप्ति की। इसके साथ ही उन्होंने टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को ऐतिहासिक मजबूती प्रदान करेगी तथा आने वाले वर्षों में लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के माध्यम से विंध्य क्षेत्र तक जल पहुंचाने का महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के साथ कदम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, वहीं इंजीनियरों ने चीर दिया पहाड़—CM मोहन यादव ने देखा स्लीमनाबाद टनल का ‘चमत्कार’

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, वहीं इंजीनियरों ने चीर दिया पहाड़—CM मोहन यादव ने देखा स्लीमनाबाद टनल का ‘चमत्कार’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d