कटनी (16 जुलाई)- गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी और बहोरीबंद पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं प्रदर्शित की जाने वाली विज्ञान प्रदर्शनी के संबंध में परिसर और कक्षों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षकों से तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। विद्यालय के बाद जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत बहोरीबंद के स्लीमनाबाद पहुंचकर मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारी एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सांदीपनि विद्यालय में निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सर्व श्री अजय शंकर पांडे , धीरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


