• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, July 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

⚠️ कटनी में सीईओ का सख्त एक्शन! 31 जुलाई तक लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
July 14, 2026
in कटनी
0
⚠️ कटनी में सीईओ का सख्त एक्शन! 31 जुलाई तक लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*लघु उद्यमिता विकास एवं स्व सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज की 2026-27 प्रगति की सुश्री कौर ने माइक्रो लेवल पर की समीक्षा, “ट्रांसपेरेंसी” के साथ दायित्वों का निर्वहन करने दिए निर्देश*

*”सार्थक ऐप” पर उपस्थिति निर्धारित स्थल एवं समय पर कराएं दर्ज – जिला पंचायत सीईओ*

कटनी (14 जुलाई)- मिशन कर्मी शासन के निर्देशानुसार निर्धारित स्थल एवं समय पर *”सार्थक ऐप”* पर उपस्थिति दर्ज कराएं । मैदानी स्तर पर कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ करें। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियां हासिल करने के लिए एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर संवाद करते रहें। सार्थक ऐप का उपयोग नहीं करने पर जिला या राज्य स्तर से कार्यवाही कभी भी संभव है इसके लिए तैयार रहें। इस आशय के निर्देश मंगलवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित लघु उद्यमिता विकास एवं स्व सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज के संबंध में वर्ष 2026-27 में प्रगति हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समस्त विकासखंड प्रबंधक एवं सहायक विकास खंड प्रबंधक एवं अन्य मिशन कर्मियों को दिए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री अनुराग मोदी मौजूद रहे। उन्होंने (एनआरएलएम) के मिशनकर्मियों की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध जिले की समग्र प्रगति की बिंदुवार माइक्रो लेवल पर समीक्षा की तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर ब्लॉकों के प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिये।

*नगद साख सीमा (सीसीएल) प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश*

समीक्षा करते हुए सुश्री कौर ने निर्देशित किया कि स्वसहायता समूहों से संबंधित नगद साख सीमा (कैश क्रेडिट लिमिट) के समस्त लंबित प्रकरण निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित बैंक शाखाओं में प्रस्तुत किये जायें, जिससे समूहों को वित्तीय संस्थाओं से समय पर ऋण सुविधा प्राप्त हो सके और आजीविका गतिविधियां बाधित न हों। इस कार्य में विलंब को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मिशनकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जायेगा।

*31 जुलाई तक डिजिटल आजीविका रजिस्टर में लखपति दीदी की प्रविष्टियां अनिवार्य*

जिला पंचायत सीईओ ने लखपति दीदी योजनांतर्गत पात्र हितग्राही महिलाओं की प्रविष्टि डिजिटल आजीविका रजिस्टर (डीएआर पोर्टल) में 31 जुलाई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य मिशन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित न होने की स्थिति में संबंधित ब्लॉक प्रबंधकों एवं सहायक ब्लॉक प्रबंधकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

*ढीमरखेडा ब्लॉक की न्यून प्रगति पर जताई नाराजगी, अंतिम चेतावनी*

सुश्री कौर ने ढीमरखेडा विकासखंड की समग्र प्रगति अत्यंत न्यून और असंतोषजनक होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अमले को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आगामी समीक्षा में भी प्रगति में अपेक्षित सुधार परिलक्षित न होने की स्थिति में संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोरतम प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए।

*लोकोस लेनदेन में समूह/व्हीओ कटऑफ एवं नियमित बैठकों की अनिवार्य प्रविष्टि*

जिला पंचायत सीईओ ने प्रगति की समीक्षा करते हुए लोकोस (LOKOS) पोर्टल पर स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों (व्हीओ) के लेन-देन संबंधी कटऑफ की समयबद्ध प्रविष्टि तथा समूह एवं संगठन स्तर की नियमित बैठकों को पोर्टल पर दर्ज करने हेतु सभी मिशनकर्मियों को निर्देशित किया ताकि मिशन की गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का सतत एवं पारदर्शी अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके।

*सार्थक एप पर उपस्थिति निर्धारित समय-सीमा में दर्ज करने के निर्देश दिए।

*उत्पादक समूह (पीजी) संचालन में नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश*

उत्पादक समूहों (प्रोड्यूसर ग्रुप) के संचालन को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। सीईओ सुश्री कौर ने निर्देशित किया कि समस्त पीजी निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से संचालित हों तथा इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल सुधारात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

*बैंक खाता खोलने में शिथिलता पर ढीमरखेडा, बडवारा एवं बहोरीबंद को कड़े निर्देश*

समीक्षा बैठक में हितग्राहियों/समूहों के बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया में अपेक्षित प्रगति न होने पर ढीमरखेडा, बडवारा एवं बहोरीबंद विकासखंडों को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए कड़े निर्देश दिये गये कि बैंक खाता खोलने की समस्त लंबित कार्यवाही को अभियान चलाकर शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जाये।

*इनकी रही मौजूदगी*

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि यदि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियां हासिल करने में असुविधा या परेशानी हो रही है तो सहकर्मियों से समन्वय और संवाद निरंतर करते रहें। समीक्षा बैठक में संजय सोंधिया, कमलाकर मिश्रा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के खंड स्तरीय विकासखंड प्रबंधक एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक सहित अन्य मिशन कर्मी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*निवार पुलिस की सटीक घेराबंदी जंगल के रास्ते तस्करी करने की कोशिश को नाकाम किया गांजा सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*निवार पुलिस की सटीक घेराबंदी जंगल के रास्ते तस्करी करने की कोशिश को नाकाम किया गांजा सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d