• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश दमोह

33 पेट्रोल पंपो पर जनसुरक्षा को लेकर वैध लाइसेंस नही, प्रशासन ने जारी किया नोटिस बिना विस्फोटक लाइसेंस पेट्रोल-डीजल बिक्री पर बड़ी कार्रवाई 33 पेट्रोल पंपों को नोटिस, इंडियन ऑयल के रीजनल अधिकारी से भी जवाब-तलब

by Manish Gautam Chiefeditor
July 14, 2026
in दमोह
0
33 पेट्रोल पंपो पर जनसुरक्षा को लेकर वैध लाइसेंस नही, प्रशासन ने जारी किया नोटिस बिना विस्फोटक लाइसेंस पेट्रोल-डीजल बिक्री पर बड़ी कार्रवाई 33 पेट्रोल पंपों को नोटिस, इंडियन ऑयल के रीजनल अधिकारी से भी जवाब-तलब
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

प्रत्येक पेट्रोल पंप पर निःशुल्क हवा, पेयजल और शौचालय जैसी अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाये

जिले में पेट्रोल पंपों पर लगातार किए जा रहे आकस्मिक निरीक्षण में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध विस्फोटक लाइसेंस के पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण और विक्रय करने वाले चार पेट्रोल पंपों को सील कर दिया है। वहीं 33 पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही इंडियन ऑयल कंपनी के जबलपुर स्थित रीजनल अधिकारी से भी जवाब-तलब किया गया है।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि निरीक्षण में पाया गया कि कई पेट्रोल पंप बिना विस्फोटक लाइसेंस अथवा लाइसेंस के नवीनीकरण के ही पेट्रोल और डीजल का भंडारण एवं विक्रय कर रहे थे। यह न केवल विस्फोटक अधिनियम और संबंधित नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय भी है। इसी के मद्देनजर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।

उन्होने कहा इंडियन ऑयल कंपनी के रीजनल अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि बिना वैध लाइसेंस वाले पेट्रोल पंपों को ईंधन उपलब्ध कराया जाना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रदेशभर में ऐसे मामलों की समीक्षा की जा रही है तथा दमोह जिले के सभी 33 पेट्रोल पंपों के लिए विस्फोटक लाइसेंस हेतु आवेदन तत्काल करा दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिस अवधि में संबंधित पेट्रोल पंपों के पास वैध लाइसेंस नहीं था, उस दौरान पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण और विक्रय किया जाना दंडनीय अपराध है। इसलिए संबंधित संचालकों और कंपनी की भूमिका की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से शासन के नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील करते हुए कहा वैध लाइसेंस प्राप्त होने के बाद ही संचालन करें। साथ ही प्रत्येक पेट्रोल पंप पर निःशुल्क हवा, पेयजल और शौचालय जैसी अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जायें। भविष्य के निरीक्षणों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जागरूकता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जागरूकता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.