रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय मजदूर संघ से संबध्द नगरपालिका कर्मचारी मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि माननीय न्यायालय से प्रतिबंध हटने के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा पदोन्नति की कार्यवाही में डा. प्रशांत जैन को मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। वर्ष 1994-95 में बहुत से कर्मचारियों को मजदूर संघ के प्रयास से तत्कालीन सीएमओ बीके कोरी के द्वारा अनुकंपा नियुक्तियां दी गई थी। जिसमें डा. जैन को निम्न श्रेणी लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसके बाद अपनी कुशल कार्य शैली के कारण उच्च श्रेणी लिपिक, मुख्य लिपिक, कार्यालय अधीक्षक के पदों पर पदोन्नति प्राप्त करते हुए समय-समय पर प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर अपने दायित्वों का निर्वाहन भी इनके द्वारा किया गया है। वर्तमान में डा. जैन नगरपालिका परिषद बुधनी में प्रभारी सीएमओ के पद पर पदस्थ हैं। अब मध्य प्रदेश शासन की तरफ से मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर प्रशांत जैन को पदोन्नति दी गई है। इस अवसर पर नगरपालिका निगम कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय सदस्य सुखदेव भार्गव, सदस्य ओमप्रकाश रावत, मूर्ति सिंह राजपूत, रविन्द्र सूर्यवंशी, मुकेश कदम, अनूप बुधौलिया, राजकुमार नंदमेर, दुर्गेश सोनिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर व हार माला पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया गया।


