रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले के माखन नगर पुलिस थाना के अंतर्गत बागरा तवा में प्रसिद्ध हजरत गौरी शाह बादशाह की दरगाह पर पिछले दिनों अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अंजाम देकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास की घटना का पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने खुलासा कर दिया है। अवगत हो कि मजार पर तोड़फोड़ के बाद सामाजिक बंधुओ ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार सहित कार्यवाही की मांग की थी। माखन नगर पुलिस ने फरियादी सलीम शाह पिता बाबू शाह (50) निवासी पठान चौक सेमरी हरचंद सोहागपुर के द्वारा 05 जुलाई को सूचना दिया कि बागरातवा के पास बनी हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार में अज्ञात व्यक्ति के व्दारा धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने की नियत से मजार की रेलिंग तोडने एवं चादर ,कुरान सरीफ ,बगैरह फेंकने की रिपोर्ट पर थाना माखननगर में अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्र.- 487/26 धारा – 298 बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस.थोटा, एएसपी अभिषेक राजन तथा एसडीओपी संजू चौहान के निर्देश एवं मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखननगर कंचन ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल टीम
गठित जांच शुरू की गई। जिसमें संदिग्ध आरोपी अमजद उर्फ गोंगा पिता नियामत अली (35) निवासी टांडा मोहल्ला माखन नगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। जिसमें आरोपी का शराब पीने का आदि होना तथा आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से घटना दिनाँक को शराब पीने के लिये रूपये ना होने से मजार में दानपात्र ,चादर, कुरान मे रूपये तलाशने पर नही मिलने पर दूषित मानसिकता के कारण मजार की रेलिंग को तोडना तथा मजार की चादर व कुरान को साइड मे फैकना और बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया। आरोपी थाना माखन नगर का आदतन अपराधी है जिसके विरूध्द पूर्व में 24 अपराध पंजीबध्द है। उक्त कारवाही में अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान , थाना प्रभारी निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर , उनि आकाशदीप पचाया , सउनि वीरेन्द्र शुकाल, प्र.आर. 674 कैलाश , आर. 37 गजेन्द्र चौहान 858 मनीष कपाले , आर. 588 अर्जुन , आर. 795 रविन्द्र , आर. 390 रोहित , आर.346 राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही।


