*योगेश गजभिये पांढुरना*.मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत विकासखंड सौंसर के सेक्टर क्रमांक-05 स्थित आदर्श ग्राम रामुढाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था ग्राम कल्याण विकास परिषद समिति, कोपरावाड़ी (खुर्द) द्वारा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को नशामुक्ति एवं स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता अभियान के तहत शाला परिसर स्थित हैंडपंप की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनसहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रमुख सुखदेव पाटिल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष सेवकबती सिलु, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक मंसाराम वट्टी, शिक्षक नंदकिशोर मेश्राम, प्रदीप चांदेकर, पवन राने, शिक्षिका पुष्पा ठानेकर, मनीषा सिलु, श्रीमती सुनिता सिलु, वीरेन्द्र सिलु, सुनिता कुमरे, रशिमा दर्शमा, सविता सिलु सहित शाला के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


