कटनी। नगर निगम ने संपत्ति करदाताओं को राहत देते हुए पांच प्रतिशत अग्रिम छूट की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा करने की अपील की है।निगमायुक्त तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों मे विशेष राजस्व शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कर जमा किया।
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि राजस्व अमले ने वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को छूट योजना की जानकारी दी। विशेष शिविर के दौरान कुल 16 लाख 85 हजार 99 रुपये की कर राशि निगम कोष में जमा हुई।निगम प्रशासन का कहना है कि समय पर कर जमा करने से शहर में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को गति मिलेगी


