• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 10, 2026
in top
0
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात, पीथमपुर में करेंगे लियूगोंग इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन*  – *20 एकड़ क्षेत्र में होगी विकसित यह परियोजना* – *272 करोड़ रुपये का होगा निवेश*
0
SHARES
18
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CADT मनीष गौतम

– *प्रदेश में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान*
– *पीएम मोदी-गृह मंत्री शाह का लक्ष्य वर्ष 2029 तक देश को नशा मुक्त बनाना*
– *प्रदेशवासियों से ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश’ अभियान को सफल बनाने की अपील*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जुलाई को नशा मुक्ति को लेकर संदेश जारी किया। इस संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश’ अभियान में हर संभव सहयोग प्रदान करने और अभियान को समर्थन देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में हमारी युवा शक्ति रचनात्मक भूमिका निभा रही है। सभी नागरिक भी विकासात्मक गतिविधियों से स्वयं को जोड़कर महत्वपूर्ण भूमिका सिद्ध कर रहे हैं। ऐसे में नशे की प्रवृत्ति समाज की विकास यात्रा पर कुठाराघात करती है। मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए कार्य कर रही है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नशे से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। राज्य सरकार ने हर तरह के नशे पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत की है। नशा नाश की जड़ है, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों को भी बर्बाद कर देता है। नशे से सभी प्रकार की रचनात्मकता और आगे बढ़ने की संभावनाओं पर कुठाराघात होता है, वर्तमान और भविष्य दोनों खराब होते हैं। नशा घरों-परिवारों तक को बर्बाद कर देता है। राज्य सरकार ने अपनी समस्त क्षमताओं के साथ प्रदेशवासियों के सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प तथा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 तक भारत को पूर्णत: नशा मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इस दिशा में जनभागीदारी के साथ निरंतर कार्य जारी है।

*जन सहयोग से मिलेगी सफलता*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सलवाद जैसी बड़ी लड़ाई में भी विजय प्राप्त की है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के सहयोग से नशे के विरूद्ध अभियान में भी सफल होगी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल हमारे साथ हैं, हम नशा मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सफल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों और युवाओं से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधवा श्रमिकों को आजीवन सहायता दे रही ‘कल्याणी सहायता योजना’

विधवा श्रमिकों को आजीवन सहायता दे रही ‘कल्याणी सहायता योजना’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d