• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण* *बहुप्रतीक्षित परियोजना से शहर को मिलेगी सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सौगात, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 10, 2026
in कटनी
0
*जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण*  *बहुप्रतीक्षित परियोजना से शहर को मिलेगी सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सौगात, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश*
0
SHARES
49
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (10 जुलाई) – शहर की बहुप्रतीक्षित जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मार्ग का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि यह सड़क शहर के सबसे महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों में से एक है। वर्षों से मार्ग संकरा होने के कारण यहां प्रतिदिन यातायात का भारी दबाव रहता था, जिससे नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण पूर्ण होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगी।

वर्तमान में मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर का समग्र विकास एवं नागरिकों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर श्रीमती सूरी को शेष कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सभी लंबित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने जालपा देवी वार्ड के अन्य स्थलों का भी भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष शिब्बू साहू,एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद शकुंतला सोनी, सहायक यंत्री सुनील सिंह,उपयंत्री रवि हनोते,मोना करेरा,मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*’पुजारी हैं अतिथि विद्वान..,’ सीएम मोहन ने किया साथ देने का वादा, कहा- जो हो सकेगा वो करेगी सरकार*  – *भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन* – *देश-प्रदेश का भविष्य सुनहरा बनाते हैं ये गुरु* – *पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लगातार बढ़ते रहेंगे आगे* – *गृह मंत्री शाह के निर्देशन में 2029 तक देश को नशा मुक्त करने का करेंगे प्रयास*

*'पुजारी हैं अतिथि विद्वान..,' सीएम मोहन ने किया साथ देने का वादा, कहा- जो हो सकेगा वो करेगी सरकार* - *भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन* - *देश-प्रदेश का भविष्य सुनहरा बनाते हैं ये गुरु* - *पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लगातार बढ़ते रहेंगे आगे* - *गृह मंत्री शाह के निर्देशन में 2029 तक देश को नशा मुक्त करने का करेंगे प्रयास*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d