• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, July 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मानवता हुई शर्मसार मासूम बछिया के साथ कथित अश्लील हरकत वायरल वीडियो के आधार पर माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज

by Manish Gautam Chiefeditor
July 9, 2026
in कटनी
0
मानवता हुई शर्मसार मासूम बछिया के साथ कथित अश्लील हरकत वायरल वीडियो के आधार पर माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज
0
SHARES
153
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हवस की सारी हदें पार गौवंश की बछिया से दुष्कर्म के प्रयास का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
मानवता हुई शर्मसार जिसे हमारी संस्कृति में गौ माता का दर्जा, उसी के मासूम बछिया के साथ कथित अश्लील हरकत वायरल वीडियो के आधार पर माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज
कटनी।। सभ्य समाज को झकझोर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस देश में गाय को माता का स्वरूप मानकर उसकी पूजा की जाती है, उसी देश में एक विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति द्वारा एक मासूम गौवंश की बछिया के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया है। माधवनगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(क) तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(a) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
व्हाट्सएप पर मिला वीडियो, देखकर दंग रह गया शिकायतकर्ता
एफआईआर के अनुसार संजय नगर निवासी शिकायतकर्ता करन मिश्रा पिता महेश प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई की दोपहर लगभग 12:19 बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो देखने पर उसमें माधवनगर क्षेत्र के किसी स्थान पर एक व्यक्ति गौवंश की बछिया के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त कृत्य से पशु को अनावश्यक पीड़ा पहुंचाई जा रही थी। शिकायतकर्ता ने यह वीडियो अपने परिचितों को भी दिखाया और इसके बाद माधवनगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0620/2026 दर्ज कर ली।
रात में हुई घटना, वायरल वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत
एफआईआर में दर्ज जानकारी के अनुसार कथित घटना 7 और 8 जुलाई की मध्यरात्रि लगभग 12:06 बजे से 12:16 बजे के बीच की बताई गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो की तकनीकी जांच, घटना स्थल की पुष्टि तथा वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान कर चुकी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। यदि वीडियो और अन्य साक्ष्य आरोपों की पुष्टि करते हैं तो आरोपी के विरुद्ध आगे कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हवस का ऐसा रूप जिसने इंसान और जानवर का फर्क मिटा दिया
यदि जांच में वीडियो में दिखाई गई घटना सही पाई जाती है तो यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली मानसिक विकृति का उदाहरण होगा। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान दिया गया है। गौ सेवा, पशु संरक्षण और जीवों पर दया को सनातन परंपरा का अभिन्न अंग माना गया है। ऐसे में किसी निरीह पशु के साथ इस प्रकार की कथित हरकत समाज के हर वर्ग को झकझोर देने वाली है। यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि जब किसी व्यक्ति की मानसिकता हवस और विकृति की पराकाष्ठा तक पहुंच जाती है, तब वह इंसान और बेजुबान जानवर के बीच का अंतर भी भूल जाता है। यह केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज और मानवता के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में नागरिक आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर दंड की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में गलत संदेश जाएगा। पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की जांच जारी
माधवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच, घटना स्थल की पुष्टि और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन हेतु 13 जुलाई से आयोजित होंगे विकासखंड स्तरीय शिविर  युवाओं को रोजगार के अवसर देने जिला प्रशासन की पहल, छह विकासखंडों में लगेंगे शिविर

कटनी में सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन हेतु 13 जुलाई से आयोजित होंगे विकासखंड स्तरीय शिविर युवाओं को रोजगार के अवसर देने जिला प्रशासन की पहल, छह विकासखंडों में लगेंगे शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d