• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिला पंचायत सीईओ ने संभाग स्तरीय कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश*

*मध्यप्रदेश पंचायत (ग्रामीण नल - जल योजना संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम 2026 का करें प्रभावी क्रियान्वयन- सुश्री कौर*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2026
in कटनी
0
जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त आदेश! छात्रों की सुरक्षा से नहीं होगा समझौता 🚨 सीईओ सुश्री कौर का बड़ा निर्देश: खतरनाक स्कूल भवनों में पढ़ाई तत्काल बंद
0
SHARES
10
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  ग्रामीण समुदाय को निर्बाध एवं सतत पेयजल आपूर्ति का लाभ निरंतर उपलब्ध कराए जाने हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश (ग्रामीण नल-जल योजना के संचालन, संधारण और प्रबंधन) नियम 2026, मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में 22 जून 2026 को प्रकाशित किए जाकर अधिसूचित किए गए हैं। नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को, 22 बिंदुओं पर समयबद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यों का शत प्रतिशत अनुपालन 15 अगस्त 2026 के पूर्व किया जाना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक जनपद पंचायत स्तर पर मध्यप्रदेश पंचायत (ग्रामीण नल-जल योजना संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य रूप से जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

*ग्रामीण नागरिकों को होने वाले फायदे*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर बताती हैं कि इन नियमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लक्षित परिवारों को निर्धारित गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराया जाना आवश्यक होगा। इस हेतु विद्यमान एवं भविष्य में स्थापित होने वाली पेयजल योजनाओं की प्रभावशीलता एवं दीर्घकालिक स्थायित्व बनाए रखने हेतु ग्राम स्तर पर स्थापित आंतरिक जल वितरण प्रणाली का समुचित संचालन, नियमित संधारण एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना होगा। फलस्वरुप नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि ग्रामीण समुदाय को निर्बाध एवं सतत पेयजल आपूर्ति का लाभ निरंतर प्राप्त होता रहे।

*15 जुलाई को संभाग स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला*

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि उक्त नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी एवं वित्तीय प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों की संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 15 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से जबलपुर में होने जा रहा है। सुश्री कौर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रूप से नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*🌟बरही पुलिस जानलेवा हमला करने वाले गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार🌟

*🌟बरही पुलिस जानलेवा हमला करने वाले गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार🌟

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d