• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी सिलौंडी

एक क्लिक की भूल पड़ सकती है भारी! न्यायाधीश ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

by Manish Gautam Chiefeditor
July 7, 2026
in सिलौंडी
0
एक क्लिक की भूल पड़ सकती है भारी! न्यायाधीश ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए प्रभावी उपाय
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर धीरज जैन
सिलौंडी :मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों एवं अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को संत कबीर जूनियर हाई स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारी पूर्वी तिवारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी, पासवर्ड अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सावधानी के साथ उपयोग करें।
शिविर में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश*  *एक ही मंच पर विभिन्न शाखाओं की मौजूदगी से शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया हुई सरल और प्रभावी*

*महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश* *एक ही मंच पर विभिन्न शाखाओं की मौजूदगी से शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया हुई सरल और प्रभावी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.