• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

सूर्य से सबसे दूर होगी पृथ्वी: आज (6 जुलाई) मनाया जाएगा एफ़ेलियन डे गर्मी का दूरी से नहीं, पृथ्वी के झुकाव से है संबंध: सारिका घारू आज रात 11 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच होगी वर्ष की सबसे अधिक 15.2 करोड़ किमी दूरी

by Manish Gautam Chiefeditor
July 5, 2026
in भोपाल
0
सूर्य से सबसे दूर होगी पृथ्वी: आज (6 जुलाई) मनाया जाएगा एफ़ेलियन डे गर्मी का दूरी से नहीं, पृथ्वी के झुकाव से है संबंध: सारिका घारू आज रात 11 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच होगी वर्ष की सबसे अधिक 15.2 करोड़ किमी दूरी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भोपाल/डेस्क। आज (6 जुलाई 2026) पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा करते हुए अपनी कक्षा के सबसे दूरस्थ बिंदु पर पहुंचेगी। इस खगोलीय घटना को एफ़ेलियन (Aphelion) कहा जाता है। नेशनल अवॉर्ड विजेता खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारतीय समयानुसार आज रात करीब 11 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी वर्ष में सबसे अधिक होगी।
सारिका घारू के अनुसार, पृथ्वी की कक्षा पूरी तरह गोल नहीं बल्कि हल्की अंडाकार (Elliptical) है। इसी कारण वर्ष में एक बार पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट (पेरिहेलियन) और एक बार सबसे दूर (एफ़ेलियन) होती है।
आज एफ़ेलियन के समय पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी लगभग 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर (152.1 मिलियन किमी) होगी। वहीं, 3 जनवरी को पेरिहेलियन के दौरान यह दूरी लगभग 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर (147.1 मिलियन किमी) थी।
दूरी बढ़ने के बाद भी इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है?
सारिका घारू ने बताया कि यह सबसे बड़ी वैज्ञानिक भ्रांति है कि गर्मी और सर्दी सूर्य से दूरी के कारण होती है। वास्तव में मौसमों का निर्धारण पृथ्वी की धुरी के लगभग 23.5 डिग्री झुकाव से होता है, न कि सूर्य से दूरी से।
वर्तमान में पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका हुआ है। इसलिए भारत सहित उत्तरी गोलार्ध के देशों में सूर्य की किरणें अधिक सीधी पड़ती हैं, जिससे गर्मी अधिक महसूस होती है। इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध, जैसे ऑस्ट्रेलिया, में इस समय सर्दियों का मौसम है क्योंकि वहां सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं।
सूर्य थोड़ा छोटा दिखाई देता है
एफ़ेलियन के दौरान सूर्य का दृश्य आकार सामान्य की तुलना में लगभग 3.4% छोटा दिखाई देता है, लेकिन यह अंतर नंगी आंखों से महसूस नहीं किया जा सकता।
सावधानी भी जरूरी
सारिका घारू ने लोगों, विशेषकर बच्चों से अपील की है कि वे एफ़ेलियन डे को विज्ञान को समझने का अवसर मानें, लेकिन सूर्य को कभी भी सीधे नंगी आंखों या साधारण दूरबीन से न देखें, क्योंकि इससे आंखों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी कलेक्टर का बड़ा एक्शन CM हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर CMHO को नोटिस

*कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 5 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.