‘देर से आना,जल्दी जाना अब ऐसा नहीं चलेगा साहिब,’
ऑफिस में देर से आने वालों पर एक्शन लेगी MP सरकार
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए,समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जब कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है,तो इसका सख्ती से पालन कराया जाए,नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए,मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वल्लभ भवन,मंत्रालय सहित विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालय से प्रस्थान का रिकॉर्ड बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज किया जाए,उन्होंने कहा कि समय की पाबंदी की शुरूआत वरिष्ठ अधिकारियों से होनी चाहिए और वे अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग भी करें..!


