कटनी। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शनिवार को कटनी पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से अभिवादन किया तथा जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। कटनी आगमन के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा।


