कटनी – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेद्र शुक्ल शनिवार को कटनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शुक्रवार रात्रि भोपाल स्थित निज निवास से प्रस्थान कर शनिवार प्रातः मैहर पहुंचेंगे, जहां वे माँ शारदा का दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 10 बजे मैहर से कार द्वारा कटनी के लिए रवाना होंगे।
कटनी आगमन के पश्चात वे प्रातः 11 बजे एक दैनिक निजी समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे दोपहर 2 बजे कटनी से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।


