MP NEWS CAST
जनपद पंचायत मैं पदस्थ सहायक ग्रेड-3 के साथ कथित तौर पर जातिगत अपमान और धमकी देने का मामला सामने आया है। जहा घटना के विरोध में राय समाज के लोगों ने एकजुट होकर थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है l
गौरतलब यह कि कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 उत्तम चंद्र राय ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बरहटा के सरपंच पति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धमकी दी। घटना के बाद से ही मामला गरमा गया
और इस घटना से नाराज राय समाज के लोग बड़ी संख्या में रीठी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए सरपंच पति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। राय समाज के लोगों का कहना है कि दोषी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं रीठी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है। शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हरिशंकर बेन


