मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो शिक्षक नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करेंगे, उनका वेतन रोका या काटा जा सकता है। वहीं, निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संकुल प्राचार्यों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी अधिकारियों को ई-अटेंडेंस की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



