कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की कार्यशैली,मेहनत और जनसंपर्क को लेकर गांव-गांव चर्चा का माहौल है,ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर तक लोग उनके लगातार क्षेत्र भ्रमण,आमजन से संवाद,अधिकारियों के साथ बैठकों तथा विकास कार्यों की मॉनिटरिंग को लेकर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।
क्षेत्र में सड़क,पेयजल,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति देने के प्रयासों की चर्चा हो रही है,कई नागरिकों का कहना है कि विधायक लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अभी और तेज गति से पूरा किए जाने की आवश्यकता है।
अमलाय-खमलाय मार्ग को लेकर उठे सवालों पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष भी रख चुके हैं, जिसके बाद इस विषय पर भी चर्चाओं का दौर जारी है।
इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कालापीपल विधानसभा के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आगामी 8 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री “एक पेड़ मां के नाम” एवं “हरा-भरा कालापीपल” अभियान के तहत आयोजित विशाल पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा हजारों बच्चों को पौधों का वितरण करेंगे।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का कालापीपल विधानसभा में यह पांचवां प्रस्तावित दौरा होगा,जिसे विधायक की सक्रियता और विकास कार्यों के प्रति सरकार की प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है।
🔥 चर्चा के मुख्य बिंदु
गांव-गांव पहुंचकर लगातार जनसंपर्क।
विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें।
8 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित दौरा।
“एक पेड़ मां के नाम”हरा-भरा कालापीपल अभियान से बढ़ा उत्साह।


