• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 29, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त तपस्या परिहार का बड़ा एक्शन लंबित मामलों पर सख्ती, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश Katni News

by Manish Gautam Chiefeditor
June 29, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त तपस्या परिहार का बड़ा एक्शन लंबित मामलों पर सख्ती, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश Katni News
0
SHARES
9
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (29 जून) – नगर पालिक निगम कटनी की निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में शासकीय योजनाओं, विभागीय कार्यों एवं जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से संबंधित मामलों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं आमजन से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता के साथ नियमित फॉलोअप करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन, महापौर जनसुनवाई, समय सीमा के चिन्हित प्रकरणों, अमृत योजना, पेयजल आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की विभिन्न प्राथमिक योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर नागरिकों को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्रत्येक प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लिपिक उपस्थित रहे।

*नागरिकों को हो शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति*

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान जलप्रदाय शाखा को निर्देशित किया कि हर घर तक शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो। निगमायुक्त ने जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करने के साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत एवं जल गुणवत्ता की निरंतर जांच कर नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अहमद नगर के नागरिकों को नल कनेक्शन प्रदाय करने हेतु शिविर का आयोजन कर आवश्यक राशि जमा कराने हेतु निगमायुक्त ने जल प्रदाय शाखा को निर्देशित किया।

*जारी करें नोटिस*

नगर निगम के माध्यम से संचालित हो रहे ई-के.वाई.सी कार्य की समीक्षा के दौरान नाॅन ई-के.वाई.सी प्रकरणों की संख्या बढ़ने के कारणों की जानकारी चाहे जानें पर विभागीय अधिकारी श्री रविशंकर पांडेय द्वारा जानकारी नहीं दे पाने पर निगमायुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने समग्र आई.डी हेतु नियुक्त आपरेटर की आई.डी से क्या-क्या कार्यवाही की गई है इसकी भी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए।

*लंबित नामांतरण प्रकरणों पर करें शीघ्र कार्यवाही*

निगमायुक्त ने राजस्व शाखा के माध्यम से किये जाने वाले भवन एवं निगम स्वामित्व की दुकानों के नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा के दौरान लंबित नामांतरण प्रकरणों पर एक सप्ताह में कार्यवाही करने तथा कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज करने तथा अस्सिमेंट के प्रकरणों की जानकारी आगामी टी.एल बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश राजस्व शाखा के अधिकारियों को दिए।

*रेस्टोरेशन एवं पेंचवर्क का कार्य शीघ्र करें पूर्ण*

अमृत योजना के तहत नगर के विभिन्न स्थलों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए कहीं भी नवीन खुदाई का कार्य प्रारंभ नहीं करने के साथ ही जिन स्थलों में कार्य प्रगतिरत है वहां शीघ्र ही रेस्टोरेशन एवं पेंच वर्क का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

*उपयंत्री अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर, करें लिस्टिंग*

निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी उपयंत्री रोजाना अपनें वार्डो का भ्रमण कर अवैध निर्माण कार्यो, अनुमति विपरीत निर्माण कार्यो,अनाधिकृत मैरिज गार्डन सहित फायर सेफ्टी का पालन नहीं करने वाले संस्थानों कोचिंग सेंटर आदि का चिन्हांकन करें तथा नियमानुसार कार्यवाही कर प्रत्येक टीएल बैठक में अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपयंत्रियों को वार्ड के शेष बचे जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

*ट्रांसपोर्ट नगर भूखंडों की पुनः जारी करें निविदा*

ट्रांसपोर्ट नगर में टांसपोट व्यवसाय संचालन हेतु जारी की गई 147 भूखंडों की निविदा के समीक्षा के दौरान बताया गया कि 21 भूखंडों हेतु 54 लोगों की निविदा प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त बड़े भूखंडों हेतु पांच निविदा प्राप्त की गई है। जिसपर निगमायुक्त ने पुनः निविदा जारी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*पात्र हितग्राहियों को करें आवासों का आवंटन*

निगमायुक्त द्वारा आईएचएसडीपी योजना के तहत निर्मित आवासों का पात्र हितग्राहियों को आवंटित किये जाने हेतु वर्तमान में निवासरत अपात्र हितग्राहियों से भवन खाली कराने की कार्यवाही की समीक्षा दौरान बताया गया कि 40 अपात्र हितग्राहियों से भवन खाली करा लिया गया है। शेष पर कार्यवाही प्रचलित है जिस पर निगमायुक्त ने शेष आवासों पर भी शीध्रता से कार्यवाही करनें तथा पात्र हितग्राहियों को उक्त खाली आवासों का आवंटन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समय -सीमा की बैठक के दौरान निगमायुक्त ने शहर के नाले नालियों की सफाई की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में संबल योजना के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं क्रेडिट कार्ड की सुविधा से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया में गति लाने, सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस एवं 100 दिवस की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करने, न्यायालयीन प्रकरणों पर जवाबदावा प्रस्तुत करने, नदियों के सीमांकन की शेष कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात*  – *मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री जोशी की मौजूदगी में भव्य समारोह आयोजित* – *देश में सबसे सस्ती दर पर बिजली नीमच से होगी उपलब्ध* – *नीमच में 1553.98 करोड़ की 38 इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन* – *हरित विकास, निवेश और रोजगार पर आगे बढ़ रही राज्य सरकार*

*सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात* - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री जोशी की मौजूदगी में भव्य समारोह आयोजित* - *देश में सबसे सस्ती दर पर बिजली नीमच से होगी उपलब्ध* - *नीमच में 1553.98 करोड़ की 38 इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन* - *हरित विकास, निवेश और रोजगार पर आगे बढ़ रही राज्य सरकार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d