• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में वन्यजीव अपराधों पर बड़ा प्रशिक्षण, DFO गर्वित गंगवार की पहल | Wildlife Crime Workshop

by Manish Gautam Chiefeditor
June 27, 2026
in कटनी
0
कटनी में वन्यजीव अपराधों पर बड़ा प्रशिक्षण, DFO गर्वित गंगवार की पहल | Wildlife Crime Workshop
0
SHARES
73
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी वनमण्डल में वन्यप्राणी अपराध पहचान एवं अन्वेषण विषयक कार्यशाला आयोजित

वन्यप्राणी अपराधों की रोकथाम, वैज्ञानिक जांच तथा प्रभावी अभियोजन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कटनी वनमण्डल द्वारा वन्यजीव अपराध पहचान एवं अन्वेषण विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला वनमण्डलाधिकारी (DFO) कटनी श्री गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला में कटनी वनमण्डल के वन अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ कटनी पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कटनी तथा मण्डला एवं जबलपुर वनमण्डलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर वन्यजीव अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को बढ़ाना था।

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में वैज्ञानिक ‘एफ’ डॉ. एस. के. गुप्ता ने “वन्यजीव अपराध पहचान एवं फोरेंसिक” विषय पर व्याख्यान देते हुए वन्यजीव अपराधों से संबंधित साक्ष्यों की पहचान, संकलन एवं वैज्ञानिक परीक्षण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने वन्यजीव अंगों, खाल, हड्डियों एवं अन्य जैविक साक्ष्यों के फोरेंसिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र में राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स, जबलपुर इकाई के प्रभारी डॉ. राजा खरे ने “वन्यजीव अपराध अन्वेषण : केस स्टडी” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरणों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सफल जांच की रणनीतियों, खुफिया सूचना के उपयोग तथा अंतर-विभागीय समन्वय के महत्व को रेखांकित किया।

तृतीय सत्र में अधिवक्ता सुश्री मंजुला श्रीवास्तव ने “साक्ष्य संकलन एवं न्यायालय में प्रस्तुतिकरण” विषय पर जानकारी देते हुए वन्यजीव अपराध मामलों में कानूनी प्रक्रियाओं, दस्तावेजीकरण तथा अभियोजन को प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला का एक विशेष आकर्षण फील्ड आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण रहा। प्रतिभागियों के लिए काल्पनिक (Mock) अपराध स्थल तैयार किए गए, जहां उन्हें अपराध स्थल का निरीक्षण, साक्ष्य चिन्हांकन, साक्ष्य संकलन, संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अभ्यास से प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में जांच संबंधी कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

वनमण्डलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने कहा कि वन्यजीव अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी जांच के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विधिक समझ तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय स्तर पर क्षमता निर्माण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला में एसडीओ पूर्व कटनी कार्तिकेय भट्ट , एसडीओ पश्चिम कटनी सुरेश बरोले सभी रेंज ऑफिसर सहित उपस्थित रहे ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी*  – *दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया* – *स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद* – *कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार*

*हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी* - *दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया* - *स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद* - *कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d