* बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठन विज्ञान भारती का दो दिवसीय सातवां महाअधिवेशन—–
* उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे-
* बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 17 राज्यों के संगठन जिसमें लगभग 1147 सदस्य विज्ञान भारती के कार्यक्रम में शामिल हुए —-
* मध्य प्रदेश कटनी की प्रसिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम विज्ञान भारती के कार्यक्रम में शामिल हुई ——–
* बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में महा अधिवेशन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। विज्ञान भारती के इस महाअधिवेशन कार्यक्रम में भारतवर्ष की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। विज्ञान भारती के इस महासम्मेलन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कटनी जिले की रहने वाली सामाजिक उत्कृष्ट कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली चर्चित प्रसिद्ध मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था की संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम को आमंत्रित किया गया था। दो दिवसी महा अधिवेशन में पूरे देश से आए हुए लगभग बारह सौ प्रतिभागियों के समक्ष अपने विचारों को समाजसेवी मंजूषा गौतम ने कहा कि विज्ञान को अपनी सभ्यता संस्कृति परंपरा और रीति रिवाज और पर्यावरण के साथ जोड़कर नई तकनीक को विकसित करने का मूल मंत्र देश से आए हुए प्रतिभागियों को दिया । आगे मंजूषा गौतम ने कहा विज्ञान को आगे बढ़ावा देना विज्ञान का मनोबल बढ़ाने से विज्ञान विकसित होगा। इस कार्यक्रम में विज्ञान भारती की तरफ से समाज सेवी मंजूषा गौतम को काशी बनारस का अंग वस्त्र पहनाकर साथ ही तुलसी की माला पहनाई गई और फिर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें इस तरह का महाअधिवेशन दो साल में एक बार होता है और इसमें पूरे देश भर के विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिक सामाजिक संगठन पदाधिकारी मेडिकल क्षेत्रों से कॉलेज के छात्र और अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारी को शामिल किया जाता है।


