• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

VIDEO कटनी में पुलिस पर हमला पड़ा भारी आरोपियों का निकला पैदल जुलूस, लगवाए गए नारे “पुलिस हमारे बाप है…” आरोपी सड़क पर लगाते रहे नारे  पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2026
in कटनी
0
VIDEO कटनी में पुलिस पर हमला पड़ा भारी  आरोपियों का निकला पैदल जुलूस, लगवाए गए नारे “पुलिस हमारे बाप है…” आरोपी सड़क पर लगाते रहे नारे  पुलिस की बड़ी कार्रवाई
0
SHARES
103
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/km_20260625_360p_30f_20260625_134359.mp4

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को कानून का सख्त सबक मिला। गांधी स्कूल के पास डायल-112 टीम के आरक्षक के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल से थाने तक पैदल लेकर आई। इस दौरान आरोपियों से नारे भी लगवाए गए—”पुलिस हमारे बाप है, अपराध करना पाप है”। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम के आरक्षक रूपेश यादव के साथ तीन युवकों द्वारा अभद्रता और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय सेवक पर हमला तथा मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की और जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पैदल लेकर कोतवाली थाना पहुंची।
इस दौरान आरोपियों से “पुलिस हमारे बाप है, अपराध करना पाप है” जैसे नारे भी लगवाए गए। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्कूल चलें अभियान”  के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने माध्यमिक शाला बरगवां पहुंचकर छात्र-छात्राओं से किया आत्मीय संवाद

स्कूल चलें अभियान" के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने माध्यमिक शाला बरगवां पहुंचकर छात्र-छात्राओं से किया आत्मीय संवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d