कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
नगर परिषद पानखेड़ी में
मेन रोड पर कई महीनों से मेन रोड पर खुला पड़ा था चेंबर का ढक्कन,खबर प्रकाशित होते ही परिषद ने तत्काल’ढक्कन’लगवाया बनवाकर लगवाया,जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ था,स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था,
इस गंभीर समस्या को एमपी न्यूज़ कास्ट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया,खबर के प्रकाशन के बाद नगर परिषद हरकत में आई और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चेंबर पर ढक्कन लगवाया,नगरवासियों ने समय पर कार्यवाही होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार ने जनहित की समस्या को उठाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा,
अंत में:-मेन रोड़ के एक चेंबर के ढक्कन को दुकानदार द्वारा कब्जा कर लिया गया है,सवाल यह उठता है दुकानदार द्वारा किए गए चेंबर के ढक्कन पर से कब्जा हटवाएगी या बड़ा व्यक्ति होने के कारण नगर परिषद चुप रहेगी या कार्यवाही करेंगी…सिस्टम से सवाल


