रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शराब विक्रय के लिए प्रतिबंधित नर्मदापुरम में निरंतर शराब तस्करी अन्य जिलों से हो रही है, देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फिर भोपाल से लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। देहात पुलिस को बुधवार 24 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार में अवैध शराब लेकर भोपाल तरफ से लेकर नर्मदापुरम आ रहा है। जिसके बाद सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन , एएसपी अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक नर्मदापुरम के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी ऊषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात नर्मदापुरम की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान रेत स्टाक के पास कुलामड़ी बायपास रोड पर गाड़ी को रोका और तलाशी ली। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रेश गौर पिता स्व.द्वारका प्रसाद गौर उम्र 36 साल नि. म.नं. 235 सी सेक्टर सर्वधन कालोनी कोलार भोपाल का होना बताया। सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार क्रं.MP04CT7529 को तलाश करने पर उक्त कार की डिक्की में देशी मदिरा शराब की 09 पेटी खाकी के कार्टून की भरी मिली, कुल 446 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 80.28 लीटर कुल कीमती मशरुका 3,55,000/-रूपये की मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अवैध शराब पकड़ने में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि खुमान सिंह पटेल , सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे, संदीप कटारे ,जितेंद्र नरवरे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।


